शिखर धवन ने डे-नाईट टेस्ट के लिए दी भारतीय टीम को शुभकामनाएं

0

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (हि.स.)। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरुवार को एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे डे-नाईट टेस्ट के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
धवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “डे-नाईट टेस्ट के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं! वहां के लड़कों का समर्थन करना और क्रिकेट के रोमांचक खेल का इंतजार करना।”
बता दें कि भारत ने डे-नाईट टेस्ट के पहले दिन डिनर तक 2 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 17 और कप्तान विराट कोहली 5 रन बनाकर नाबाद हैं। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत की शुरुआत खराब रही और पृथ्वी शॉ दिन की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने चलता किया। इनके बाद चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को पैट कमिंस ने तोड़ा। कमिंस की एक अंदर आती बेहतरीन गेंद पर मयंक बोल्ड हो गए। मयंक ने 40 गेंदों में 2 चौके की बदौलत 17 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *