बिग बॉस 14′ से बेघर होने के बाद दोस्त अंकिता लोखंडे से मिलने पहुंचे विकास गुप्ता

0

हाल ही में ‘ बिग बॉस 14’ से बेघर हुए विकास गुप्ता शो से बाहर आने के बाद दोस्त अंकिता लोखंडे से मिलने पहुंचे। उन्होंने अंकिता लोखंडे के साथ बिताये लम्हों की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में विकास के साथ अंकिता के अलावा अंकिता के बॉयफ्रेंड विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विकास ने लिखा -‘हैप्पी पिक्चर्स। इसके साथ ही विकास ने स्माइल वाली इमोजी भी बनाई है।

वहीं अंकिता लोखंडे ने भी विकास गुप्ता के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में अंकिता और विकास के अलावा विक्की जैन और एक छोटा बच्चा भी नजर आ रहा हैं। तस्वीरों में सभी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा – ‘सॉरी बॉयज विकास गुप्ता ने यहां लाइमलाइट ली है।’
गौरतलब है बीते दिनों बिग बॉस 14 के घर में विकास गुप्ता की अर्शी खान से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद विकास ने अर्शी को पूल से धक्का दे दिया था। इस घटना के बाद बिग बॉस ने विकास को घर से निकाल दिया था। बिग बॉस 14 के घर से बाहर आने के बाद विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में विकास गुप्ता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और कहा था कि समय बहुत कुछ कर सकता है। अपने ही हर्ट करते हैं। इसलिए हमें बेहतर और खुश रहने के तरीके खोजने होंगे। वहीं अब विकास की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखने के बाद  लगता है विकास गुप्ता ने खुद को खुश रखने का तरीका ढूढ़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *