तमिल टीवी अभिनेत्री चित्रा आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार

0

चेन्नई, 15 दिसम्बर (हि.स.)। पुलिस ने तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा (29) के पिछले सप्ताह एक होटल के कमरे में मृत पाए जाने के सम्बन्ध में उनके पति हेमनाथ को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना
के बाद अभिनेत्री की मां ने बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया
था। चित्रा चेन्नई के बाहर एक होटल में मृत पाई गई थीं। कुछ महीने पहले
हेमनाथ और चित्रा ने शादी की थी। चित्रा टेलीविजन की लोकप्रिय चेहरा थीं और वह धारावाहिकों और एंकरिंग कार्यक्रमों में काम करती थीं।

उसके
कमरे में मृत पाए जाने के बाद उसके पति हेमनाथ ने पुलिस को बताया था कि वह
कमरे के बाहर इंतजार कर रहा था क्योंकि चित्रा स्नान करने के लिए खुद को
कमरे में बंद कर लेती थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर चित्र ने आत्महत्या की है लेकिन वित्तीय मुद्दे एक संभावित कारण के रूप में सामने आए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *