कोरोना पॉजीटिव वरुण ने शेयर किया अपना फ्यूचर, बनाये बचपन और बुढ़ापे के मीम्स

0

फिल्म ‘जुग-जुग जीओ’ के सेट से कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड अदाकार वरुण धवन इन दिनों क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं। लेकिन वे इस दौरान लगातार अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बड़ी ही मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी जिंदगी के तीन अलग-अलग पड़ाव को दिखाया है, जिनमें, बचपन, जवानी और बुढ़ापा शामिल है।

पहली तस्वीर में वरुण धवन काफी यंग, दूसरी में अपनी मौजूदा उम्र में, जबकि तीसरी तस्वीर में वे काफी बूढ़े दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, ‘आइसोलेशन में जिंदगी, राइट स्वाइप करिए और मेरी उम्र को देखिए।’

सोशल मीडिया पर वरुण धवन की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। तीनों तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट करके उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी रहे हैं।

बता दें कि फिल्म जुग-जुग जियो में वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। साथ ही ऋृषि कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह भी इसी फिल्म से कमबैक कर रही हैं। फिल्म में नीतू सिंह और अनिल कपूर वरुण के पैरेंट्स की भूमिका निभा रहे हैं। वरुण के बाद नीतू सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गईं थी। वे भी इन दिनों क्वारंटीन में समय बिता रही हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *