गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे ब्रिटिश प्रधानमंत्री, स्वीकारा निमंत्रण

0

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (हि.स.)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले वर्ष 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। ब्रिटेन के विदेश सचिव ने इस बात की पुष्टि की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से 27 नवम्बर को टेलीफोन पर बातचीत की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दिया था। ब्रिटेन के विदेश सचिव डोमिकन राब ने इसकी पुष्टि करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ संयुक्त वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री द्वारा आमंत्रण स्वीकार करना भारत-ब्रिटेन संबंधों के नए युग का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि 27 साल के अंतराल के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होंगे। इसके पहले 1993 में जॉन मेजर ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News