गिल में बड़ा खिलाड़ी बनने की क्षमता : एलन बॉर्डर

0

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एलन बॉर्डर ने भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि गिल में बड़ा खिलाड़ी बनने की क्षमता है।

बॉर्डर ने भारतीय मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं सिडनी में था और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए के मैच को देख रहा था। मैंने गिल को बल्लेबाजी करते हुए देखा है। वह शानदार बल्लेबाज हैं। उनमें अच्छी प्रतिभा है। उनकी तकनीक शानदार है। वह शानदार बल्लेबाज लगते हैं।”
गिल ने दूसरे अभ्यास मैच की पहली पारी में 43 और दूसरी पारी में 65 रन बनाए थे। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल के साथ गिल को पारी की शुरुआत करते देखना चाहते हैं।
गावस्कर ने कहा, “मैं गिल को मयंक के जोड़ीदार के रूप में देखता हूं। वह शानदार युवा बल्लेबाज हैं। बॉर्डर अभ्यास मैच के लिए वहां थे और वह गिल से काफी प्रभावित दिखे हैं। इसिलए मुझे लगता है कि मंयक के साथ गिल को पहले टेस्ट में पारी की शुरुआत करनी चाहिए।”
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत 17 दिसंबर से हो रही है। श्रृंखला का पहला मैच डे-नाईट होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *