​प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक​ श्रीकांत​ ने दिल्ली में ली अंतिम सांस

0

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (हि.स.)​​। नौसेना के वरिष्ठतम ​​पनडुब्बी वाइस एडमिरल श्रीकांत का ​बीती रात कोरोना वायरस संक्रमण के चलते​​निधन हो गया​​। वे ​इस समय नौसेना के ​प्रोजेक्ट सीबर्ड (करवार नौसेना बेस) ​​के महानिदेशक थे​​। इससे पहले ​वे राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी​)​ के ​​कमांडेंट ​और महानिरीक्षक परमाणु सुरक्षा ​के पद पर भी रहे थे। ​​वे नौसेना में ‘ग्रे डॉल्फिन’ के रूप में लोकप्रिय​ थे

 
भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने ​​कहा कि ​कोविड​​​-19 के कारण सबसे वरिष्ठ पनडुब्बी वाइस एडमिरल श्रीकांत का सोमवार रात निधन हो गया​​​ ​​प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक​ वाइस एडमिरल ​​श्रीकांत​ ने दिल्ली में अंतिम सांस ली।​ ​अधिकारियों के अनुसार ​इससे पहले वे ​महानिरीक्षक परमाणु सुरक्षा और ​​राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के कमांडेंट​ का पद भी संभाला था​ उन्हें नौसेना के जिस प्रोजेक्ट सीबर्ड की जिम्मेदारी दी गई थी, वह भातीय नौसेना ​के लिए सबसे बड़ी ​बुनियादी ढांचा परियोजना​ है जिसके तहत भारत के पश्चिमी तट पर करवार में एक नौसेना बेस का निर्माण ​किया जाना है।3 बिलियन डॉलर का ​यह प्रोजेक्ट भारतीय नौसेना को पश्चिमी तट पर अपने सबसे बड़े नौसैनिक अड्डे और स्वेज नहर के पूर्व में सबसे बड़ा नौसैनिक आधार प्रदान करेगा।
 
​रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने शोक सन्देश में कहा कि डीजी सीबर्ड, वाइस एडमिरल श्रीकांत के असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ। रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना, राष्ट्र के लिए उनके महान योगदान और उल्लेखनीय सेवा को हमेशा याद रखेंगे। उनके शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। शांति!

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *