अमेरिकाः चिड़ियाघर में बर्फ में रहने वाले तीन तेंदुए कोरोना संक्रमित

0

वॉशिंगटन, 14 दिसम्बर (हि.स.)। अमेरिका के चिड़ियाघर में बर्फ में रहने वाले तीन तेंदुए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये तेंदुए अपनी प्रजाति में कोरोना संक्रमित होने वाले पहले तीन तेंदुए बन गए हैं।

अमेरिका के केनटुकी में लुइसविले चिड़ियाघर में रहनेवाले तेंदुए नीसी, किम्टी और मेरू को वहां के कर्मचारियों द्वारा सावधानियां बरते जाने पर भी ड्राई कफ सहित कोरोना के लक्षण थे।

लुइसविले चिड़ियाघर के निदेशक (डायरेक्टर) जॉन वैकजैक ने एक वीडियो के जरिए कहा है कि इन तीनों तेंदुओं में कोरोना के काफी हल्के लक्षण थे। साथ ही उन्होंने इनके जल्द ठीक होने की संभावना जताई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में  बार्सिलोना में स्थित चिड़ियाघर में भी चार शेर कोरोना संक्रमिक पाए गए थे। अप्रैल में न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स चिड़ियाघर में भी चार बाघ कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *