दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा 10 हजार के पार

0

 

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 33 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोरोना मृतकों की संख्या 10,014 हो गई है। दिल्ली में कोरोना के 1984 नए मामले सामने आए हैं।
दिल्ली सरकार की रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 6,07,454 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 1984 नए मामले भी शामिल हैं। प्रदेश में 33 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,014 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2539 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। अब तक कुल 5,80,655 मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। वर्तमान में दिल्ली में कोरोना के 16,785 एक्टिव केस हैं। अब तक 72,22,903 लोगों की कोरोना जांच हुई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 72,335 लोगों की जांच हुई है। दिल्ली में फिलहाल 6388 कंटेनमेंट जोन (जोखिम क्षेत्र) हैं। वहीं 9,964 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *