अधिक शराब पीने से हुई अभिनेत्री आरिया की मौत

0

कोलकाता, 12 दिसम्बर (हि.स.)। डर्टी पिक्चर की मशहूर अभिनेत्री आरिया उर्फ ​​देवदत्त बनर्जी मौत मामले में नया खुलासा हुआ है।   पोस्टमार्टम  रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने दो लीटर से अधिक शराब पी थी जिसकी वजह से जमीन पर गिर पड़ी थीं। मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उनकी जान गयी है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कोलकाता के जोधपुर पार्क स्थित एक घर से अभिनेत्री का शव बरामद किया गया  था।

 शनिवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया जिससे   पता चला है कि अभिनेत्री को हृदय और किडनी की  समस्या थी। साथ ही लिवर सिरोसिस भी था। फर्श पर गिरने पर आरिया का सिर, होंठ और नाक फट गए थे। आरिया के शरीर से लगभग 2 लीटर शराब मिली है।
 ऑटोप्सी रिपोर्ट और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरिया जोधपुर पार्क में उस घर में अकेली रहती थी। शुक्रवार को पहली और दूसरी मंजिल पर सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद थे, लेकिन छत के दरवाजे खुले थे। पड़ोसियों ने मामले की सूचना लेक पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस ने आकर तीन मंजिला मकान का दरवाजा तोड़ा और अभिनेत्री का शव बरामद किया। बनर्जी का पालतू कुत्ता दूसरे कमरे में भौंकता हुआ पाया गया। घटना के दिन, वह बिस्तर पर शहद के साथ मिश्रित शराब पी रही थी, और बिस्तर पर पान मसाला का एक पैकेट पड़ा हुआ था। पुलिस ने कई मेडिकल दस्तावेजों को भी बरामद किया, जिसमें एक साल पहले की हेपेटाइटिस बी की रिपोर्ट भी मिली है। उन्हें किडनी की समस्या भी थी। हालांकि, लगभग एक साल तक उनका इलाज ठीक से नहीं हुआ। घर से खून से सना टिशू पेपर मिला है। पुलिस को पता चला है कि  समय-समय पर उनके नाक और मुंह से खून निकालता था। घटना के दिन उन्होंने बाहर से खाना मंगवाया, लेकिन अभिनेत्री ने उसे खाया नहीं था। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *