रेमो डिसूजा के स्वास्थ्य को लेकर पत्नी ने दी जानकारी, फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआएं

0

बॉलीवुड कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा को बीते दिन दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डॉक्टरों ने कहा कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। रेमो के फैंस और पूरा बॉलीवुड उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। फैंस के प्यार को देखते हुए रेमो ड‍िसूजा की पत्‍नी लिजेल ने बताया कि उनके पति की हालत पहले से बेहतर है और वह रिकवर कर रहे हैं। बता दें कि रेमो की पत्‍नी कॉस्टयूम डिजायनर हैं। दोनों के दो बेटे ध्रुव और गबिरिल हैं।

उल्लेखनीय है कि रेमो डिसूजा ने कई हिंदी फिल्मों के गानों की बेहद खूबसूरत कोरियोग्राफी की है। पूरा बॉलीवुड उनके टैलेंट की कद्र करता है। बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक रेमो ने कड़ी मेहनत की । कोरियोग्राफी के साथ-साथ रेमो  फिल्म निर्देशन की फील्ड में भी काम कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म फालतू 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी पिछली फिल्म ‘एबीसीडी- 2’ थी। इसके अलावा वे कई रियलिटी शोज़ में जज की भूमिका भी अदा कर चुके हैं।

फिलहाल, उनके फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की दुआएं कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *