बर्थडे स्पेशल : 70वां जन्मदिन मना रहे सुपरस्टार रजनीकांत के लिए कभी श्रीदेवी ने रखा था उपवास

0

थलाइवा के नाम से मशहूर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस स्पेशल डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रसिद्ध हस्तियां उन्हें शुभकामनाए दे रही हैं।

रजनीकांत से जुड़ा एक बेहद रोचक किस्सा है, जिससे शायद कम ही लोग वाकिफ हैं। दरअसल, उनके फैंस की फेहरिस्त में स्वर्गीय अदाकारा श्रीदेवी भी शामिल थीं। श्रीदेवी उनकी डाई हार्ट फैन थी।  साल 2011 में फिल्म ‘राणा’ की शूटिंग के दौरान रजनीकांत की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके लाखों-करोड़ों फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए कई तरह के धार्मिक आयोजन करवा रहे थे। इसी बीच जब श्रीदेवी को उनकी तबीयत के बारे में पता चला तो उन्होंने भगवान को प्रसन्न करने के लिए सात दिन का उपवास रखा और शिरडी और पुणे के साई बाबा मंदिरो में घंटों बैठकर प्रार्थना की थी।

उल्लेखनीय है कि श्रीदेवी ने तमिल फिल्म ‘मूंदरू मुदिचु’ में रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था। उस वक्त वह सिर्फ 13 साल की ही थी। फिल्म में कमल हासन भी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद दोनों ने फिल्म चालबाज में भी एक साथ काम किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *