कैरोलिना अरुजो ने जीता वर्ष 2020 का रामानुजन प्राइज फॉर यंग मैथेमेटिशियन

0

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (हि.स.)। वर्ष 2020 का युवा गणितज्ञ रामानुजन पुरस्कार ब्राजील के रियो डी जनेरियोके इंस्टीट्यूट फॉर प्योर एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स की मैथेमेटिशियन डॉ कैरोलिना अरुजो को दिया गया है। उनका कार्य क्षेत्र बाईरेशनल ज्यामिति (अलजेबरिक ज्योमेट्री) पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य एलजेब्रा प्रकारों की संरचना को वर्गीकृत करना और उनका वर्णन करना है।

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्तपोषित यह पुरस्कार आईसीटीपी (इंटरनेशनल सेंटर ऑपर थ्योरिटिकल फिजिक्स) और अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ के सहयोग से विकासशील देशों में बीजीय ज्यामिति के क्षेत्र में काम करने वाले किसी एक शोधार्थी को दिया जाता है। अंतरराष्ट्रीय गणित संघ में गठित महिलाओं की गणित समिति की उपाध्यक्ष डॉ अरुजो, यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली गैर-भारतीय महिला गणितज्ञ हैं।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने महिलाओं के लिए शुरू किए गए ‘विज्ञान ज्योति’ जैसे नए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला गणितज्ञों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के लिए डॉ अरुजो को भारत आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि वो दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल होंगी।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ (आईएमयू) के अध्यक्ष प्रो कार्लोस केनिग ने अरुजो को बधाई दी और गणित में महिलाओं को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण गणितीय गतिविधियों के आयोजन में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “वह 2015 से आईसीटीपी के साथ सीमन्स एसोसिएट रही हैं।”

उल्लेखनीय है कि महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में डीएसटी द्वारा स्थापित यह पुरस्कार हर साल 45 वर्ष से कम उम्र के युवा गणितज्ञों को दिया जाता है, जिन्होंने एक विकासशील देश में उत्कृष्ट शोध किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *