विरुष्का की शादी के तीन साल पूरे, विराट ने तस्वीर शेयर की दी पत्नी अनुष्का को बधाई

0

क्रिकेट के बेताज बादशाह विराट कोहली और बॉलीवुड की सुपर स्टार अनुष्का शर्मा को शादी के बंधन में बंधे आज तीन साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का को बधाई दी है।

विराट ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर दोनों की शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा : ‘तीन साल और जीवन भर एक साथ।’

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि  विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों की पहले दोस्ती और फिर प्यार हुआ। काफी साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार दोनों ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के मशहूर और शाही पैलेस में शादी की थी। शादी को बेहद सीक्रेट रखा गया था। हालांकि, भारत आने के बाद इस हॉट कपल ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी रखी, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *