पश्चिम बंगाल से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

0

कोलकाता, 11 दिसम्बर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक और संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह फेसबुक पर फर्जी आईडी के जरिए युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाता था।

शुक्रवार को एसटीएफ के उपायुक्त आईपीएस अपराजिता रॉय ने बताया कि संदिग्ध आतंकी की पहचान नजीबुल्लाह (50) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बीरभूम जिले के पैकार का रहने वाला है। नजीबुल्लाह को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया गया है। यह इसने फेसबुक पर साकिब अली नाम से अकाउंट बनाया था और उसके जरिए गैर मुस्लिमों के खिलाफ नफरत भरी पोस्ट करता था। साथ ही युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाता रहता था।

उन्होंने बताया कि नजीबुल्लाह का प्रिंटिंग प्रेस का बिजनेस है, जहां कट्टरपंथ से संबंधित किताबें प्रकाशित होती हैं। उसके घर से कई ऐसी किताबें बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में नजीबुल्लाह बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश से जुड़ा हुआ लगता है। सारी स्थिति आगे की पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *