देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29398 नए मामले, 414 लोगों की मौत

0

देश में रिकवरी रेट बढ़कर 94.83 प्रतिशत



नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 97 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 हजार 398 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 97,96,770 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 414 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,42,186 तक पहुंच गई है।

शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,63,749 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 92,90,834 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 94.83 प्रतिशत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *