वरुण धवन के बाद नीतू सिंह भी हुईं कोरोना पॉजीटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

0

चंडीगढ़ में चल रही फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान इसमें काम कर रहे कई सितारे और क्रू मैंबर्स कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। हाल ही वरुण धवन ने खुद के कोरोना पाजीटिव होने की जानकारी दी थी। फिल्म में उनकी माँ का किरदार निभा रही नीतू कपूर भी अब इस महामारी की चपेट में आ गईं है। इस बारे में नीतू कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है।

नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं। सभी तरह की जरूरी उपाय कर रही हूं और सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मेरी तुरंत मदद की। मैं सेल्फ क्वारंटीन में हूं। डॉक्टर की सलाह पर सभी दवाइयां ले रही हूं और अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं। कृपया सुरक्षित रहे। मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखे।’
सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं।
बता दें कि फिल्म जुग-जुग जियो में वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही ऋृषि कपूर के निधन के बाद अभिनेत्री नीतू सिंह
भी इसी फिल्म से कमबैक कर रही हैं। फिल्म में नीतू सिंह और अनिल कपूर वरुण के पैरेंट्स की भूमिका निभा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *