बुमराह के खिलाफ टीम को सतर्क रहने की जरूरत : स्मिथ

0

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ले पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई टीम को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से सतर्क रहने की जरूरत है,क्योंकि टीम के कई साथी पहली बार उनका सामना करेंगे।

स्मिथ से जब पूछा गया कि क्या वह बुमराह के खिलाफ कोई रणनीति बनाकर उतरेंगे? तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं कुछ विशेष करूंगा या नहीं, लेकिन यह पहली बार होगा कि मैं उन्हें टेस्ट में खेलूंगा। लेकिन मुझे लगता है कि उनकी स्किल्स ज्यादा नहीं बदलेंगी। हम जानते हैं कि वह कैसी गेंदबाजी करते हैं। उनके पास अच्छी तेजी है। उनका एक्शन अजीब सा है, कई लोगों से अलग है। हमें उनके सामने हमेशा सतर्क रहना होगा।”
उन्होंने कहा, “मैं उनके खिलाफ इस सीरीज में खेलने का तैयार हूं। आप सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं। 32 साल के स्मिथ ने कहा कि आस्ट्रेलिया को अनुभवी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने अच्छा करना होगा।
उन्होंने कहा, “उनके पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। काफी अनुभवी। शमी ने काफी क्रिकेट खेली है। बुमराह ने भी अच्छी क्रिकेट खेली है। वह शानदार गेंदबाज हैं। वो चाहे जो भी स्पिनर का इस्तेमाल करें- रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव, लेकिन इन सभी ने अच्छी खासी क्रिकेट खेली है।”
उन्होंने कहा, “तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर वह जिसे भी खेलाएं, लेकिन उसने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली होगी। वह सभी अच्छे गेंदबाज हैं और हम भी अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के तौर पर जाएंगे। इस समर हम उन्हें हरा देंगे।”
बता दें कि चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में 17 दिसंबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच डे-नाईट टेस्ट होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *