वरुण धवन भी हुए कोरोना पॉजीटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

0

बॉलीवु़ड अभिनेता वरुण धवन भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी हैं। चंडीगढ़ में फिल्म जुग-जुग जियो की शूटिंग के दौरान वे इस संक्रमण की चपेट में आ गए।

उन्होंने इंस्टा पर लिखा, “जब मैं शूटिंग से वापस लौटा तो मैं कोरोना पॉजीटिव था। प्रोडक्शन टीम की तरफ से सभी सुरक्षा उपाय किए गए, लेकिन जिंदगी में कुछ भी निश्चित नहीं है, खासतौर पर कोविड 19 के केस में। इसलिए ज्यादा सतर्क रहिए। मेरा मानना है कि मैं और अधिक सावधान हो सकता था। मैं गेट वेल सून वाले मैसेज देख रहा हूं। साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया है ।”

वरुण की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं, तो उनके फैंस भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा- ‘अपना ख्याल रखो भाई। जल्दी ठीक हो जाओ। तुम्हारी भाभी खड़ी है। इंतजार कर रही हैं। अभिषेक बच्चन ने लिखा – ख्याल रखो और गेट वेल सून।

बता दें कि फिल्म जुग-जुग जियो में वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। साथ ही ऋृषि कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह भी इसी फिल्म से कमबैक कर रही हैं। फिल्म में नीतू सिंह और अनिल कपूर वरुण के पैरेंट्स की भूमिका निभा रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *