मुंबई के लालबाग में सिलेंडर फटा, 20 घायल

0

मुंबई, 06 दिसम्बर (हि.स.)। मुंबई के लालबाग इलाके की साराभाई बिल्डिंग में रविवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से 20 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में घायल 16 लोगों का इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है, जबकि बाकी चार लोग मसीना अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों में बिल्डिंग के मालिक मंगेश राणे भी शामिल हैं। घायलों में 10 की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे और यहां आग बुझाने का काम जारी है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार लालबाग क्षेत्र के गणेश गली स्थित साराभाई बिल्डिंग में मंगेश राणे के घर में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए 20 से अधिक रिश्तेदार आए हुए थे। आज सुबह रसोई गैस फटने से यह दुर्घटना हुई।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की महापौर किशोरी पेडणेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और मौके का जायजा लिया। इसके बाद महापौर पेडणेकर ने केईएम अस्पताल और मसीना अस्पताल जाकर इस घटना के घायलों से भी मुलाकात कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *