देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 36,652 नए मामले, 512 लोगों की मौत

0

देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर 94.28 प्रतिशत



नई दिल्ली, 05 दिसम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 96 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36 हजार 652 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 96,08,211 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 512 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,39,700 तक पहुंच गई है।

शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,09,689 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 90,58,822 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 94.28 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 11 लाख से अधिक किए गए टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 04 दिसम्बर को 11,57,763 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 14,58,85,512 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *