कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मुजीब उर रहमान

0

ब्रिस्बेन, 04 दिसम्बर (हि.स.)। बिग बैश लीग (बीबीएल) के 10वें सत्र में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

हीट ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा,” मुजीब कोविड-19 से उबर रहे हैं। वह क्वींसलैंड के होटल में क्वारंटीन हैं। जब तक उन्हें हीट से जुड़ने के लिए क्लीयरेंस नहीं मिलता वे क्वींसलैंड स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में रहेंगे।”
क्लब ने आगे कहा, ” रहमान ने अपने घर काबुल से ऑस्ट्रेलिया का सफर तय किया था। अनिवार्य क्वारंटीन के दौरान उनमें बीमारी के लक्षण दिखे थे।” क्वींसलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेरी स्वेनसन ने कहा है कि मुजीब का स्वास्थ्य क्वींसलैंड और हीट की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा, “हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि टूर्नामेंट की अखंडता और खिलाड़ी का स्वास्थ्य अच्छा रहे। यह युवा खिलाड़ी हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि उनका अच्छे से ख्याल रखा जाए।” मुजीब बीबीएल में अपना तीसरा सीजन खेलेंगे। बीबीएल के 10वें सीजन की शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *