महाराष्ट्र: सोलापुर के शिक्षक रणजीत डिसले ने जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार

0

मुंबई, 04 दिसम्बर (हि.स.)। सोलापुर जिले के शिक्षक रणजीत सिंह डिसले ने ग्लोबल टीचर पुरस्कार जीता है। पुरस्कार के रूप में सोलापुर जिला परिषद् स्कूल के शिक्षक डिसले को 7 करोड़ रुपये का इनाम मिला है। पुरस्कार से मिली राशि का 50 फीसदी हिस्सा डिसले ने 9 प्रतिस्पर्धियों में बांटने की घोषणा की है।

इस तरह सोलापुर के शिक्षक डिसले सही मायने में विश्व के सर्वोत्तम शिक्षक बन गए हैं। उन्होंने पहली बार भारतीय के रूप में यह पुरस्कार जीतकर दुनिया के सर्वश्रेठ टीचर होने का सम्मान हासिल किया है।
जानकारी के अनुसार यूनेस्को और लंदन स्थित वार्की फाउंडेशन की ओर से  दिए जाने वाले ग्लोबल टीचर प्राइज की घोषणा लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता स्टीफन फ्राय ने की। पुरस्कार समारोह वर्चुवल पद्धति से आयोजित किया गया था।
सोलापुर जिले के परितेवाडी जिला परिषद स्कूल के टीचर रणजित सिंह डिसले को यह पुरस्कार मिलते ही भारतीय शिक्षकों में खुशी की लहर फैल गई। इस प्रतियोगिता में दुनिया के 140 देशों के 12 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। रणजीत सिंह को लड़कियों को शिक्षा में बढ़ावा और तत्काल निर्णय की प्रक्रिया को प्रभावी तरीके से छात्रों में पहुंचाने की वजह से यह पुरस्कार मिला है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिक्षक रणजीत सिंह को बधाई दी है।
2014 में वर्के फाउंडेशन की ओर से स्थापित यह वार्षिक पुरस्कार शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को दिया जाता है।

 


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *