देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर 94.19 प्रतिशत हुई

0

24 घंटे में कोरोना के 36,594 नए मामले, 540 लोगों की मौत 



नई दिल्ली, 04 दिसम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 95 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36 हजार 594 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 95,71,559 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 540 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,39,188 तक पहुंच गई है।

शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,16,082 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 90,16,289 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 94.19 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 11 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 03 दिसम्बर को 11,70,102 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 14,47,27,749 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *