राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है किसान आंदोलनः कैप्टन अमरिंदर सिंह

0

केंद्रीय गृह मंत्री से पंजाब के मुख्यमंत्री ने की मुलाकात



नई दिल्ली, 03 दिसम्बर (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच गुरुवार को कहा कि यह आंदोलन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से यहां मुलाकात कर आंदोलन को जल्द से जल्द समाप्त करवाने का आग्रह किया।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहां केंद्रीय गृह मंत्री शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। शाह से हुई मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री से बैठक में कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि वे इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान करें। क्योंकि यह किसान आंदोलन पंजाब की अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा है।

कैप्टन ने इस आंदोलन के दौरान दो मृत किसानों के परिवारों को पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान मानसा और मोगा जिले में दो किसानों की मृत्यु हो गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *