गाजियाबाद: किसान महापंचायत को लेकर प्रशासन सतर्क, एनएच-9 पर भीषण जाम

0

गाजियाबाद, 03 दिसम्बर (हि.स.)। पिछले छह दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में आंदोलनकारी किसानों की संख्या बढ़ रही है। वहीं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आज यूपी गेट पर महापंचायत बुलाई है।

महापंचायत के चलते आज एनएच 9 (24 ) पर पुलिस का सख्त पहरा रहा और जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई। जिसका नतीजा हुआ कि एनएच 9 पर सुबह से जाम की स्थिति बन गई। देखते-ही-देखते भीषण जाम लग गया। विजयनगर से लेकर यूपी गेट तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिससे दिल्ली की ओर जानेवाले नौकरीपेशा लोगों व कारोबारियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी और कई के घंटे का समय इस दौरान उन्हें लगा।
इस दौरान लोग पूरी तरह हलकान रहे। दिल्ली जाने वाले अशोक कुमार ने बताया कि वह महापंचायत की आशंका के मद्देनजर सुबह एक घंटा पहले ही कनॉट प्लेस स्थित अपने दफ्तर के लिए चले थे लेकिन हिंडन नदी के पास उन्हें जाम का सामना करना पड़ा और अभीतक वह जाम में फंसे हैं। अशोक कुमार प्रताप विहार में रहते हैं। उधर एक अन्य कारोबारी राजकुमार ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि वह आज दफ्तर पहुंच पाएंगे। इसलिए उन्होंने दफ्तर में फोन करके आज की छुट्टी के लिए कहा है। कुल मिलाकर आज एनएच 24 पर भीषण जाम लगा हुआ है लोग परेशान हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन इस मामले में कोई ढिलाई बरतने को तैयार नहीं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *