नाइजीरिया में बोको हरम का नरसंहार, 110 किसानों की हत्या

0

अबुजा, 30 नवम्बर (हि.स.)। नाइजीरिया में जिहादी समूह बोको हरम के किए गए नरसंहार में 110 किसानों की हत्या कर दी गई। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक (यूएन ह्यूमैनटेरियन को-आर्डीनेटर) की ओर से यह जानकारी दी गई है।

नाइजीरिया के उत्तर पूर्व के बोर्नो राज्य के जाबरमानी राज्य में शनिवार सुबह यह हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बहुत क्रूर हमले थे। इन मजदूरों को पहले बांधा गया और फिर उनके गले काट दिए गए।

संयुक्त राष्ट्र के एडवर्ड कल्लन ने बयान जारी कर कहा है कि इस घटना में 110 लोगों की बेहरमी से हत्‍या कर दी गई है।  इस हमले में कई बुरी तरह से घायल भी हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि यह दर्दनाक घटना बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरीके पास हुई। इन लोगों ने चावल के खेत में काम कर रहे किसानों को अपना शिकार बनाया। इन लोगों में कई किसान ऐसे हैं जो सोकोतो राज्य से काम की तलाश में आते हैं।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि वह आतंकवादियों के बोर्नो राज्य में मेहनतकश किसानों की हत्या किए जाने की निंदा करते हैं।

इन हत्याओं से पूरा देश दुखी है। उनकी संवेदनाएं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर मृत किसानों  की आत्मा को शांति दें।  उन्होंने यह भी कहा कि इन हत्याओं से पूरा देश आहत हुआ है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *