जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष और धोनी के मेंटर देवल सहाय का निधन

0

रांची, 24 नवम्बर (हि.स.)। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के पूर्व उपाध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर रहे देवल सहाय का मंगलवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।
बताया गया कि वह पिछले तीन महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था। 1997-98 में सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड (सीसीएल) के निदेशक के तौर पर युवा धोनी को देवल सहाय ने स्टाइपेंड पर रखा था। एमएस धोनी की बायोपिक में भी देवल सहाय का जिक्र किया गया है। लोगों का मानना है कि देवल सहाय ने महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *