ऋषिकेश-बदरीनाथ एनएच पर निर्माणाधीन पुल गिरा, 15 घायल

0

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, राहत और बचाव कार्य जारी



ऋषिकेश, 22 नवम्बर (हि.स.)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यहां से 5 किलोमीटर दूर गूलर के समीप एक निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढह गया। इसमें कार्य कर रहे 15 मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। दस घायलों को एम्स (ऋषिकेश) लाया जा रहा है।
यह हादसा आज शाम करीब सात बजे हुआ। पुलिस और आपदा प्रबंधन दल ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया गया है कि हादसे के वक्त 15 लोग पुल पर काम कर रहे थे। अचानक पुल का आधा हिस्सा भरभरा कर ढह गया। काम कर रहे सभी लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों में मुनान बुरहान (27), कादिर (24) , मेहताब (28) और मुस्तफा कयूम (24)  हैं। ये चारों मिर्जापुर बेहट (सहारनपुर) उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन लोगों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *