मुंबई-दिल्ली के बीच बंद हो सकती हैं ट्रेन और प्लेन सेवा

0

मुंबई, 20 नवम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार मुंबई-दिल्ली के बीच ट्रेन व विमान सेवा बंद करने पर विचार कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि दीपावली के बाद सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में कोरोना की वजह से हालत बिगड़ने लगे हैं। संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार दिल्ली-मुंबई के बीच विमान व ट्रेन सेवा को भी बंद करने पर विचार कर रही है लेकिन अभी तक अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है।
राज्य में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने स्थानीय स्तर पर स्थिति को देखते हुए स्कूलों के बारे में निर्णय लेने का आदेश जारी किया है। इसके तहत मुंबई नगर निगम आयुक्त ने मुंबई में 31 दिसम्बर तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। मुंबई नगर निगम को पूरी तरह तैयार रखा गया है और कोरोना टेस्ट पूर्ववत जारी रखने का भी निर्देश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *