बिहारः वाल्मिकिनगर संसदीय सीट पर उपचुनाव में 56.02% मतदान

0

सात प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में लॉक



पटना, 07 नवम्बर (हि.स.)। पश्चिम चंपारण की वाल्मिकिनगर संसदीय सीट पर शनिवार की शाम छह बजे मतदान संपन्न हो गया। कुल 56.02% वोट डाले गये। उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में लॉक हो गए। वोटों की गिनती 10 नवम्बर को होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव में अपराह्न तीन बजे तक 44.18%, दोपहर एक बजे तक 35.81 फीसदी मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वाल्मिकिनगर लोकसभा क्षेत्र में उपनिर्वाचन के लिए 2478 मतदान केंद्र बनाये गये थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *