राष्‍ट्रपति‍ को 9 नवम्बर को सौंपी जाएगी 15वें वित्‍त आयोग की रिपोर्ट

0

नई दिल्‍ली, 30 अक्‍टूबर (हि.स.)। एनके सिंह की अध्यक्षता वाले 15वें वित्‍त आयोग ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। वित्‍त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए तैयार ये रिपोर्ट अब 9 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपी जाएगी। वित्‍त मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में ये जानकारी दी है।

एनके  सिंह की अध्यक्षता वाले 15वें वित्‍त आयोग में अजय नारायण झा, प्रोफेसर अनूप सिंह, डॉ. अशोक लाहिड़ी और डॉ. रमेश चंद सदस्य हैं। वित्‍त आयोग अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस रिपोर्ट की एक प्रति सौंपेगा। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण यह रिपोर्ट एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ संसद में पेश करेंगी। इस रिपोर्ट में 5 चालू वित्‍त वर्ष यानी 2021-22 से 2025-26  तक के लिए सिफारिशें की गई हैं। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए वित्त आयोग की रिपोर्ट दिसंबर 2019 में राष्ट्रपति को सौंपी थी, जिसे सरकार ने एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ संसद में पेश किया था।

उल्‍लेखनीय है कि आयोग ने केंद्र और राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों, पिछले वित्त आयोग के अध्यक्षों एवं सदस्यों, सलाहकार परिषद, विशेषज्ञों और कई जाने माने संस्थानों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद ये रिपोर्ट तैयार की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *