फ्रांस में चाकू से हमला, 3 लोगों की मौत

0

पेरिस, 29 अक्टूबर (हि.स.)। फ्रांस के नीस शहर में चाकू से हुए हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। फ्रांस के अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है।

राष्ट्रपति मैक्रों घटनास्थल का दौरा करने के लिए नीस शहर रवाना हो गए हैं। आंतरिक मंत्री गेराल्ड डरमानिन ने इक क्राइसिस मीटिंग बुलाई और लोगों को चेतवनी दी है कि घटनास्थल पर ना जाएं। यह हमला नीस शहर के चर्च में हुआ।

मेयर क्रिस्टियन एस्ट्रोसी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि यह आतंकी हमला था।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से बात की है। साथ ही नीस की पुलिस और सुरक्षाबलों का आभार जताया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *