देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 36,469 नए मामले, 488 लोगों की मौत

0

देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 91.07 प्रतिशत 



नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 79 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36 हजार 469 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 79,46,429 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 488 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,19,502 तक पहुंच गई है।
मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 6,25,857 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 72,37,229 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 91.07 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 9 लाख से अधिक किए गए टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 09 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 26 अक्टूबर को 09,58,116 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 10,34,62,778 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *