शिवहर में विधानसभा प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

0

मुखिया और जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके थे श्रीनारायण सिंह श्रीनारायण सिंह पर दर्ज थे दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे



पटना, 24 अक्टूबर (हि.स.)। शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार की शाम पुरनहिया थाने के हथसार गांव के पास हुई। गोलीबारी में दो लोग और घायल हुए हैं। श्रीनारायण शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के नया गांव के निवासी थे। नया गांव पंचायत के मुखिया तथा डुमरी कटसरी से जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। शिवहर के एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि श्रीनारायण सिंह चुनाव प्रचार के लिए पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव गये थे। इसी दौरान बाइक से आये अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी उम्मीदवार को तत्काल उनके समर्थक शिवहर सदर अस्पताल ले गये। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सीतामढ़ी रेफर कर दिया, लेकिन ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। श्रीनारायण सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है‌। उन पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे लंबित हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *