पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कोरोना पाॅजिटिव

0

मुंबई, 24 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बिहार विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस शनिवार को कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने मुंबई स्थित सरकारी आवास में अपने को क्वारंटीन (एकांतवास) कर लिया है। फडणवीस ने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
फडणवीस ने कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से दिया है।
उल्लेखनीय है कि फडणवीस कोरोना की वजह से लॉकडाउन घोषित होने के बाद भी सक्रिय थे। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान सूबे का दौरा किया था। उन्होंने वर्षा प्रभावित जिलों का भी दौरा किया था। बिहार का चुनाव प्रभारी बनाने के बाद फडणवीस ने कई बार बिहार का भ दौरा किया था। शुक्रवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। टेस्ट रिपोर्ट शनिवार को पाॅजिटिव आने के बाद फडणवीस ने इसकी जानकारी ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से दी।
उल्लेखनीय है कि अब तक राज्य में उद्धव ठाकरे सरकार के 15 मंत्री कोरोना पाॅजिटिव हो चुके हैं। इलाज के बाद सभी स्वस्थ हुए हैं। कोरोना पाॅजिटिव होने वाले मंत्रियों में अशोक चव्हाण, जीतेंद्र आव्हाड, धनंजय मुंडे, असलम शेख, अब्दुल सत्तार, बच्चू कड़ू आदि शामिल हैअं। इसी प्रकार मंत्रालय के प्रधान सचिव सहित कई सचिव भी कोरोना पाॅजिटिव हो चुके हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि उन्होंने लगातार काम किया, इसी वजह से शायद ईश्वर ने उन्हें थोड़ा आराम करने का अवसर दिया है। वह बहुत जल्द ठीक होकर फिर से उसी रफ्तार से काम करेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *