लाल पाड़ की साड़ी पहन नुसरत ने दी मां दुर्गा को अंजलि, पारंपरिक नृत्य भी किया

0

कोलकाता, 24 अक्टूबर (हि.स.)। अमूमन मजहबी कट्टरपंथियों के निशाने पर रहने वाली तृणमूल सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अष्टमी के दिन बंगाल में मां दुर्गा को अंजलि देने का रिवाज है। इस मौके पर शनिवार सुबह नुसरत अपने पति निखिल जैन के साथ सुरुचि संघ के पूजा पंडाल में अंजलि देने पहुंचीं और पारंपरिक नृत्य भी किया।
उन्होंने लाल पाड़ की साड़ी पहनी हुई थी। मांग भरके सिंदूर लगाया था। दोनों हाथों और पैरों में आलता रंगा था‌ व मंगलसूत्र पहना था। मास्क पहनकर उन्होंने सभी पूजा आयोजकों से मुलाकात की। पति के साथ उन्होंने मां दुर्गा को अंजलि दी और पूजा-अर्चना की। इसके अलावा ढाक बजाया और उसके थाप पर नृत्य करती भी नजर आई हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इन तस्वीरों को खूब शेयर भी कर रहे हैं और नुसरत की सराहना भी कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *