इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और एकदिवसीय मैचों के श्रृंखला की मेजबानी करेगा दक्षिण अफ्रीका

0

जोहान्सबर्ग,22 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मैचों की मेजबानी करेगा। तीन टी-20 मैच 27, 29 नवंबर और एक दिसंबर को खेले जाएंगे,जबकि एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत चार दिसंबर से होगी।
एकदिनी श्रृंखला का दूसरा मैच छह और तीसरा मैच नौ दिसंबर को खेला जाएगा। दो टी-20 और दो एकदिनी न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेले जाएंगे,जबकि एक एकदिनी और एक टी-20 मैच यूरोलक्स बोलैंड पार्क में खेला जाएगा।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद इस दौरे की योजना बनाई है। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड 16 नवंबर को चार्टड फ्लाइट से लंदन से रवाना होगी। टीम केपटाउन में रहेगी। टी-20 श्रृंखला से पहले टीम वेस्टर्न प्रोविंस क्रिकेट क्लब में ट्रेनिंग करेगी। वह तीन इंट्रा-स्कायड मैच खेलेगी।
सीएसए के कार्यकारी मुख्य अधिकारी कुगैंड्रीग गोवेंडर ने कहा, “यह क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी बात होगी। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड विश्व विजेता है और इससे हमारे खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्ररेणा मिलेगी।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सीईओ टॉम हैरिसन ने कहा, हम इस खेल के कर्जदार हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बचाए रखने के लिए हम सब कुछ करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली श्रृंखला हमेशा रोमांचक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *