गृह मंत्रालय ने कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति और स्थानांतरण को मंजूरी दी

0

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति और अर्द्धसैनिक बलों में नियुक्ति को मंजूरी दी है।

मंत्रालय ने बुधवार को इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के आईजी दलजीत चौधरी को पदोन्नति देकर उन्हें एडीजी पद पर नियुक्ति प्रदान की है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के आईजी पीएस फलनिकर के ट्रांसफर को मंजूरी देते हुए उन्हें एडीजी सीआईएसएफ पद पर नियुक्ति प्रदान की है।

बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के आईजी संजीव रंजन ओझा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में एडीजी पद पर तैनाती दी गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *