करांची में होटल का दरवाजा तोड़कर मरियम नवाज के पति को किया गिरफ्तार

0

इस्लामाबाद, 19 अक्टूबर (हि.स.)। पाकिस्तान में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। विपक्षी दल इमरान खान सरकार के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। यह बात इमरान खान को रास नहीं आ रही है। यही कारण है कि वे अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं। इमरान खान सरकार के खिलाफ रैली में शामिल होने वाली नवाज शरीफ की बेटी मरियम के पति सफदर अवान को पुलिस ने कराची के एक होटल से जबरन गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार की रैली में हजारों लोग शामिल हुए थे, जिसको 11 विपक्षी दलों के नेताओं ने संबोधित किया था। इस रैली में मरियम नवाज ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पीटीआई सरकार को घेरा था। वहीं आज मरियम ने ट्वीट कर बताया है कि किस तरह पुलिस ने उनके होटल के कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया और कैप्टन सफदर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अभी तक पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *