देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 75 लाख के पार

0

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55,722 नए मामले दर्ज, 579 लोगों की हुई मौत देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 88.25 प्रतिशत



नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 75 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55 हजार 722 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 75, 50, 273 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 579 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,14,610 हो चुकी है।

सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 7,72,055 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 66,63,608 मरीज स्वस्थ हुए हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 88.25 प्रतिशत हो गया है।

24 घंटे में 8 लाख से अधिक टेस्ट:

देश में पिछले 24 घंटे में 8 लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं। रविवार को 08,59,786 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 9,50,83,976 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *