देश में ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 88.02 हुआ

0

पिछले 24 घंटों में आए 61,871 नए मामले हुए दर्ज, 1033 लोगों की हुई मौत



नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 74 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61 हजार 871 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 74, 94, 552 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1033 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,14,031 तक पहुंच गई है।

रविवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 7,83,311 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अब तक 65,97,210 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 88.02 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 9 लाख से अधिक किए गए टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटे में 9 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। 17 अक्टूबर को 09,70,173 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 9,42,24,190 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *