देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67,708 नए मामले, 680 लोगों की मौत

0

ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 87.35 हुआ



नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (हि.स.)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67 हजार 708 नए मामले सामने आए हैं और 680 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,11,266 हो गई है और देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 73, 07, 098 हो गई है।

गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,12,390 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 63,83,442 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 87.35 प्रतिशत हो गया है।

24 घंटे में 11 लाख टेस्ट:

देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। बुधवार को 11,36,183 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 9,12,26,305 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *