शरद यादव की बेटी सुभाषिनी और लोजपा महासचिव काली पांडेय कांग्रेस में शामिल

0

सुभाषिनी बिहारीगंज सीट से लड़ सकती हैं चुनाव-काली पांडेय ने कुचायकोट सीट से भरा है नामांकन



नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (हि.स.)। लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है। उनके साथ लोजपा महासचिव काली प्रसाद पांडेय भी कांग्रेस ने शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रवक्ता पवन खेड़ा, देवेंद्र यादव और राष्ट्रीय सचिव तथा बिहार के प्रभारी अजय कपूर ने दोनों नेताओं को कांग्रेस का पटका पहना पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुभाषिनी राव ने कहा कि उनके परिवार ने बिहार की जनता की काफी सेवा की है। लोगों के दुख-दर्द में सहायक होने के साथ लोकहित के कार्यों को किया है। ऐसे में अब बिहार की सेवा करने की बारी उनकी है। जानकारी के मुताबिक सुभाषिनी वह माधेपुरा की बिहारीगंज सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

वहीं, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे काली प्रसाद पांडेय ने महाभारत के दृश्य का वर्णन करते हुए कहा कि जिस तरह कौरवों ने सेना मांगी और पांडवों ने श्रीकृष्ण पर भरोसा जताया। उसी प्रकार उनका भरोसा भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के नेतृत्व पर है। उन्होंने कहा कि अगर सही मार्गदर्शक साथ हो तो कोई भी युद्ध जीता जा सकता है। वहीं बीते दिनों में काली पांडेय ने बिहार की कुचायकोट विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था। तब अचानक कांग्रेस के झंडे के साथ नामांकन के लिए जाकर उन्होंने लोजपा को बड़ा झटका दिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *