पहले चरण की 71 सीटों पर तय होंगे 1065 प्रत्यशियों के भाग्य

0

गया टाउन में सर्वाधिक 27 तो कटोरिया में सबसे कम 5 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान मेंपहले चरण की 23 सीटों पर मतदान के लिए होंगी  दो बैलेट यूनिट



पटना, 13 अक्टूबर (हि.स.) । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नाम वापसी के आखिरी दिन 12 अक्टूबर को कुल 26 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। इसके बाद चुनाव मैदान में कुल 1065 प्रत्याशी रह गए हैं। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार सबसे अधिक 27 उम्मीदवार गया टाउन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं, जबकि सबसे कम पांच प्रत्याशी कटोरिया (सु) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।

पहले चरण में कुल 1354 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 1091 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गए। इस तरह पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर औसतन 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके पूर्व वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा आम चुनाव के दौरान पहले चरण में औसतन 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

हले चरण की सभी 71 सीटें और वहां प्रत्याशियों की संख्या  

नाम वापसी के बाद कहलगांव में 14, सुलतानगंज में 13, अमरपुर में 12, धोरैया (सु) में 11, बांका में 19, कटोरिया (सु) में 5, बेलहर में 15, तारापुर में 25, मुंगेर में  15, जमालपुर में 19, सुर्यगढ़ा में 19, लखीसराय में 18, शेखपुरा में 11, बरबीघा में 10, मोकामा में 8, बाढ़ में 18, मसौढी (सु) में 13, पालीगंज में 25, विक्रम में 15, संदेश में 11, बड़हरा में 10, आरा में 15, अगिआंव (सु) में 10, तरारी में 11, जगदीशपुर में  18, शाहपुर में 23, ब्रहमपुर में 14, बक्सर में 14, डुमरांव में 18, राजपुर (सु) में 14, रामगढ़ में 12, मोहनियां (सु) में 13, भभुआ में 14, चैनपुर में 19, चेनारी (सु) में 15, सासाराम में 20, करहगर में 20, दीनारा  में 19, नोखा में 15, डेहरी में 14, काराकाट में 13, अरवल में 23, कुर्था में 19, जहानाबाद में 15, घोसी में 11, मखदुमपुर (सु) में 9, गोह में 17, ओबरा में 10, नवीनगर में 13, कुटुंबा (सु) में 14, औरंगाबाद में 9, रफीगंज में 15, गुरुआ में 23, शेरघाटी में 11, इमामगंज (सु) में 10, बाराचट्टी (सु) में 13, बोधगया (सु) में 17, गया टाउन में 27, टेकारी में 23, बेलागंज में 14, अतरी में 11, वजीरगंज में 22, रजौली (सु) में 22, हिसुआ में 8, नवादा में 15, गोविंदपुर में 15, वारसलीगंज में 10, सिकंदरा (सु) में 15, जमुई में 14, झाझा में 10, चकाई में 13 समेत कुल 1065 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

23 सीटों पर चुनाव को लेकर दो बैलेट यूनिट का प्रयोग 

पहले चरण में 23 चुनाव क्षेत्रों में 15 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण दो बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा। बांका में 19, तारापुर में 25, जमालपुर में 19,  सुर्यगढ़ा में 19, लखीसराय में 18, बाढ़ में 18, पालीगंज में 25, जगदीशपुर में 18, शाहपुर में 23, डुमरांव में 18, चैनपुर में 19, सासाराम में 20, करहगर में 20, दीनारा  में 19, अरवल में 23, कुर्था में 19, गोह में 17, गुरुआ में 23, बोधगया (सु) में 17, गया टाउन में 27, टेकारी में 23, वजीरगंज में 22, रजौली (सु) में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसलिए इन क्षेत्रों में दो बैलेट यूनिट का प्रयोग होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *