नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन

0

पटना,12 अक्टूबर (हि.स.)। नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह का सोमवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। विनोद कुमार सिंह इधर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। लंबे वक्त से पटना में इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया था, जहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया । विनोद कुमार सिंह को पहले कोरोना भी हुआ था। बाद में  पटना में ही ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें रुबन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक थे और नीतीश कैबिनेट में पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री थे। मंत्री  सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे और उनकी गिनती बिहार भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *