देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 66,732 नए मामले, 816 लोगों की मौत

0

ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 86.36 हुआ



नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (हि.स.)। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 66 हजार 732 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 71, 20, 539 हो गई है। जबकि 816 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,150 पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवा की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,61,853 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 61,49,536 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 86.36 प्रतिशत हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 9 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। रविवार को 9,94,815 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 8,78,72,093 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *