सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक की लड़ाई लड़ने वाली शायरा बानो भाजपा में शामिल

0

देहरादून, 10 अक्टूबर (हि.स.)। तीन तलाक प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में प्रथम याचिकाकर्ता शायरा बानो भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर भगत ने आशा व्यक्त की कि शायरा बानो ने जिस दृढ़ता के साथ तीन तलाक मामले की सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक लड़ाई लड़ी, उसी प्रकार वे भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के कार्य करेंगी,  खासतौर पर अल्प संख्यक समुदाय में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र भसीन, प्रदेश कोशाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक शेखर वर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार उपस्थित थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *