देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 73,272 नए मामले आए सामने, 926 लोगों की मौत

0

कोरोना महामारी से ठीक होने वालों का प्रतिशत बढ़कर 85.80 हुआ



नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (हि.स.)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 73 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 69, 79, 424 हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में 926 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,07,416 हो गई है।

शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,83,185 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 59,88,823 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 85.80 प्रतिशत हो गया है।

24 घंटे में 11 लाख से अधिक किए गए टेस्ट :

देश में पिछले 24 घंटे में 11,64,018 टेस्ट किए गए। इसके साथ ही देश में अबतक कुल 8,57,98,698 टेस्ट किए जा चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *