जापान में अगले महीने से हट जाएगा 12 विदेशी देशों की यात्रा पर लगा प्रतिबंध

0

टोक्यो, 09 अक्टूबर (हि.स.)। जापान में अगले महीने से 12 विदेशी देशों के यात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाने की योजना बन रही है। दरअसल कोरोना महामारी के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया था।

इन देशों की सूची में चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण-कोरिया, मलेशिया, वियतनाम, ताइवान और अन्य देश शामिल हैं। हालांकि सरकार यात्रियों से आग्रह करेगी कि आनावश्यक और बिना कारण यात्रा करने से बचे।वर्तमान में जापान सरकार ने 159 देशों और क्षेत्रों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। किसी भी यात्री को जापान में प्रवेश करने और जापान आने के बाद कोरोना नेगेटिव होना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि यह लोग 14 दिनों तक सेल्फ आइसोलेशन में रहें। इस दौरान इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट (सार्वजनिक वाहनों) में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। सबसे पहले सरकार एक दिन में 1000 विदेशियों को देश में आने की अनुमति देगी। इसके बाद धीरे-धीरे संख्या बढ़ाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 1 अक्टूबर को जपान ने विदेशियों के देश में  प्रवेश पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी थी। हालांकि पर्यटकों के प्रवेश पर अभी भी प्रतिबंध जारी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *